मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बुलंदशहर के सिकंदराबाद और बुलंदशहर विधान सभा क्षेत्रों में 574 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक व चाबी, टूलकिट, आयुष्मान कार्ड, प्रमाण-पत्र, स्वीकृति-पत्र तथा लैपटॉप वितरित किए गए।
मुख्यमंत्री कार्यालय, उत्तर प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वरोजगार, कौशल विकास, डिजिटल सशक्तीकरण एवं सामाजिक सुरक्षा को नई गति देने वाली ये परियोजनाएं बुलंदशहर के समग्र विकास को नया आयाम प्रदान करेंगी। सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “डबल इंजन सरकार सुरक्षा, सुशासन और जन-कल्याण के माध्यम से ‘रामराज्य’ की अवधारणा को साकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। समस्त लाभार्थियों एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



