मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने शनिवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार किया। देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट, विक्रम-1, सफलतापूर्वक कक्षा में पहुँचा और नया इतिहास रचा। इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को बधाई दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मैंने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम से बात की और उन्हें विक्रम-1 के सफल लॉन्च पर बधाई दी। यह भारत की अंतरिक्ष यात्रा का एक अहम पड़ाव है। हमारे प्राइवेट सेक्टर की बढ़ती भागीदारी नए रास्ते खोल रही है और इनोवेशन को बढ़ावा दे रही है। यह उपलब्धि अनगिनत युवाओं को बड़े सपने देखने और निडर होकर इनोवेशन करने के लिए प्रेरित करेगी।”
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



