ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान

0
171

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी दो टेस्‍ट मैचों की सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड क्रिकेट ने 14 सदस्‍यीय टीम स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सीरीज का पहला मैच 29 फरवरी से वेलिंग्टन में खेला जाएगा। दूसरा मैच 8 मार्च से खेला जाएगा, कीवी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। हाल ही में पैर की चोट के कारण वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल सके थे और इसी कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल सके थे।

बता दें कि, केन विलियमसन और टिम साउदी के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सीरीज काफी खास होने वाली है। ये दोनों ही इस सीरीज में टेस्‍ट क्रिकेट में अपने 100-100 मैच पूरे करेंगे। बता दें कि ये दोनों दिग्‍गज अब तक न्‍यूजीलैंड के लिए 98 मैच खेल चुके हैं। अगर कोई इंजरी नहीं हुई तो 8 मार्च को हेडिंगले ओवल में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में ये दोनों अपने 100 टेस्‍ट पूरे कर लेंगे। इसके साथ ये न्‍यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें और छठे खिलाड़ी बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड टीम स्‍क्‍वॉड

टिम साउदी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, मैट हेनरी, स्कॉट कुगलेइजन, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओरूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिशेल सेंटनर, नील वैगनर और विल यंग।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here