मध्यप्रदेश के भोपाल जिले से एक आगजनी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी में जिंसी तिराहे के पास मारुति कार शोरूम के सामने एक फर्नीचर दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। इधर, आग बुझाने के लिए पुल बोगदा, फतेहगढ़, गोविंदपुरा समेत अन्य फायर स्टेशनों से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद आग बुझ सकी। आग की इस घटना से दुकानदारों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। कुछ ही देर में आग ने बाजू की फर्नीचर दुकान को भी चपेट में ले लिया, जिससे उसमें रखा सामान भी जल गया। फर्नीचर दुकानों में सोफे, बेड, टेबल-कुर्सी, अलमारी, टाइनिंग टेबल जैसे नए फर्नीचर रखे थे, जो जलकर राख हो गए। हालांकि जल्द ही दमकलों के मौके पर पहुंचने से आसपास की दुकानों को बचा लिया गया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



