सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टीम इंडिया ने राजकोट टेस्ट रिकॉर्ड 434 रन से जीत लिया है। 557 रन के टारगेट के सामने इंग्लैंड टीम चौथी पारी में 122 रन ही बना सकी। रवींद्र जडेजा ने मार्क वुड को कैच आउट कराया, इसी के साथ टीम ऑलआउट हुई। रन के अंतर से टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम ने 2021 में मुंबई के वानखेड़े मैदान पर न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया था।
भारत ने 430 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 236 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 214 रन बनाए। यशस्वी की इस पारी में 14 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। शुभमन गिल ने भी अच्छा परफॉर्म किया। बता दें कि, इंग्लैंड ने पहली पारी में अच्छा परफॉर्म किया। उसने ऑल आउट होने तक 319 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में टीम पूरी तरह बिखर गई। इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने पहली पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 151 गेंदों का सामना करते हुए 153 रन बनाए। इस दौरान 23 चौके और 2 छक्के लगाए। बेन स्टोक्स ने 89 गेंदों में 41 रन बनाए। ओली पोप ने 39 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन मार्क वुड ने बनाए। उन्होंने 15 गेंदों में 6 चौके लगाए और एक छक्का जड़ा। इस तरह 33 रन बनाए। स्टोक्स की टीम दूसरी पारी में 122 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



