मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल ‘विक्रम-1’ के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस को बधाई दीं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षा ने नई ऊंचाइयां छुई हैं। भारत के पहले निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल, ‘विक्रम-1’ के सफल लॉन्च पर स्काईरूट एयरोस्पेस को हार्दिक बधाई। अंतरिक्ष तक पहुंच को आसान बनाने के मोदी जी के विजन को साकार करने की दिशा में यह एक मजबूत कदम है, यह इनोवेशन भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को और मजबूत करेगा और एक ग्लोबल लीडर के तौर पर भारत का कद बढ़ाएगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



