मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने आज सोहियोंग सीएंडआरडी ब्लॉक में हाल ही में शुरू हुए ‘ब्लॉक इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स’ के परिसर में ‘सीएम-कनेक्ट सेंटर’ का उद्घाटन किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम कॉनराड के. संगमा ने बताया कि ‘सीएम-कनेक्ट सेंटर’ एक वन-स्टॉप हेल्पडेस्क के तौर पर काम करता है, जो सरकारी सेवाओं और योजनाओं को लोगों के करीब लाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम कॉनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि ‘सीएम कनेक्ट हेल्पलाइन 1971’ के साथ-साथ, यह नागरिकों को जानकारी पाने, सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने और समय पर समाधान के लिए अपनी शिकायतें दर्ज कराने का एक आसान प्लेटफॉर्म देता है। सीएम कॉनराड के. संगमा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उद्घाटन के दौरान, मुझे खुशी हुई कि मैंने खुद इस सेंटर के जरिए पहली पूछताछ (क्वेरी) पर ध्यान दिया। यह सोहियोंग के लोगों के लिए एक ज्यादा जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था की शुरुआत है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @SangmaConrad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



