मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू शुक्रवार को गुजरात के वडोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, “गति शक्ति विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल हुआ और भारत के ‘मेट्रो मैन’ श्री ई. श्रीधरन जी को संस्थान की पहली पीएचडी डिग्री प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन पर आधारित, जीएसवी ऐसे टैलेंट को तैयार कर रहा है जो इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स के ज़रिए भारत के विकास के अगले दौर को आगे बढ़ाएगा।”
News Source : Social Media
Image Source : X @RamMNK
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



