मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने बुधवार को बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) की प्रेसिडेंट खुनयिंग पटामा लीस्वाडत्राकुल से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने लिखा, “यह देखकर अच्छा लगा कि बीडब्ल्यूएफ के साथ मिलकर भारत में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जा रहा है। बीडब्ल्यूएफ प्रेसिडेंट को इस इवेंट के आयोजन से संतुष्ट होते हुए सुनना भी बहुत उत्साहजनक था।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “बीडब्ल्यूएफ के साथ हमारे मजबूत सहयोग से, हम भारत में बैडमिंटन को और ऊंचाइयों पर ले जाने और अपने एथलीट्स के लिए ग्लोबल लेवल पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @mansukhmandviya
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



