दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

0
77
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए दिल्ली की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आगामी ब्रिक्स समिट 2026 के लिए दिल्ली की तैयारियों पर आज एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने बताया कि राष्ट्रीय विजन और प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, समिट के लिए दिल्ली को चुने जाने के महत्व और सभी स्तरों पर अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल और समय पर काम पूरा करने की जरुरत पर जोर दिया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि सभी संबंधित विभागों और एजेंसियों को निर्देश दिया कि वे मुख्य जगहों और आने-जाने के रास्तों पर सुचारू ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था, शहर के रखरखाव और आपातकालीन चिकित्सा तैयारियों को सुनिश्चित करें। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल संधू ने कहा कि ‘अतिथि देवो भव:’ की हमारी सदियों पुरानी परंपरा के अनुरूप, दिल्ली आने वाले सभी प्रतिनिधियों का व्यवस्थित, सुरक्षित और गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here