मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने वृक्षारोपण संकल्प के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज नई दिल्ली के पूसा में एक विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। यह कार्यक्रम उस हरित यात्रा के जश्न के रूप में है जिसकी शुरुआत उन्होंने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर की थी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उस दिन उन्होंने अमरकंटक में रुद्राक्ष और साल के पौधे लगाए थे और प्रतिदिन कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया था। कार्यक्रम के दौरान इस अभियान के प्रमुख विशेषताओं को दर्शाया जाएगा, जिसकी शुरुआत एक व्यक्तिगत संकल्प के साथ हुई, लेकिन बाद में जनभागीदारी, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक चेतना के रूप में विकसित हुआ।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



