गूगल ने 5 वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की

0
102
गूगल ने 5 वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ने की घोषणा की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गूगल ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में घोषणा की है कि वह पांच वर्षों में 15 अरब डॉलर के निवेश से समुद्र के अंदर नए केबलों के माध्यम से भारत को अमरीका से जोड़ेगा। कंपनी ने इस अवसंरचना पहल को अमरीका-इंडिया कनेक्ट का नाम दिया है। इस पहल के माध्यम से विशाखापट्टणम में समुद्र के अंदर एक नया अंतरराष्ट्रीय गेटवे स्थापित किया जाएगा। कंपनी ने यह भी बताया कि भारत को सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से जोड़ने के लिए समुद्र के अंदर तीन नए मार्ग और चार रणनीतिक फाइबर-ऑप्टिक मार्ग स्थापित किए जाएंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने कहा कि यह पहल भारत, अमरीका और दक्षिणी गोलार्ध के कई स्थानों के बीच एआई कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए समु्द्र के अंदर नए केबल मार्ग उपलब्ध कराती है। इस अवसर पर, उन्होंने एआई के क्षेत्र में भारत असाधारण प्रगति की आशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गूगल, भारत में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान-एम्स के साथ साझेदारी कर रहा है, ताकि मरीज, एआई टूल्स में अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दर्ज कर सकें और एआई, डॉक्टरों की सहायता के लिए रिपोर्ट तैयार कर सके।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here