केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की

0
71
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज सिंगापुर के ‘द इस्ताना’ में सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। इस बैठक में उनके साथ केंद्रीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी तथा वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद थे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप को लागू करने में हुई प्रगति पर चर्चा की। साथ ही, उन्होंने आर्थिक सहयोग, डिजिटलीकरण, कनेक्टिविटी, कौशल विकास और स्थिरता जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर भी बातचीत की।

News Source : Social Media

Image Source : X @FinMinIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here