मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “दिल्ली के सर्वांगीण विकास, सुशासन, जनकल्याण और भविष्य की प्राथमिकताओं को लेकर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और दिल्ली विकास के नए प्रतिमान स्थापित करे, इस दिशा में उनके व्यापक अनुभव और सुझाव अत्यंत प्रेरक रहे।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण हम सभी को निरंतर कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अपना बहुमूल्य समय देने के लिए माननीय गृह मंत्री जी का हृदय से आभार।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



