छत्तीसगढ़: बिजली वितरण कंपनी के परिसर में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी मौके पर मौजूद

0
106

रायपुर के भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिविजन कार्यालय में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ और उसमे आग लग गई। जिससे बिजली विभाग कार्यालय में लगी आग से वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां पहुंच गई है, जो आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग के सब डिवीजन में काम करने वाले अधिकारियों ने बताया कि, गोदाम में लगभग 6 हजार ट्रांसफार्मर रखे हुए है जिनमें से अनुमानत: 1500 जलकर ख़ाक हो गए है। बताया जा रहा कि, आग इतनी भीषण थी कि, आसमान में काले धुएं के गुब्बार छा गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, आसमान बिलकुल ऐसा लग रहा था जैसे काले बादल छाए हो, एक डीएम अंदर जैसा हो गया था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। आग की लपटें दूर-दूर तक फ़ैल रही है, आग बहुत ज्यादा भयानक है।

बता दें कि, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंच गई हैं। जिसके बाद अधिकारियों ने आग की स्थिति को देखते हुए दो और गाड़ियों को बुलाया है। फायर बिग्रेड कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। बिजली विभाग के सब डिवीजन कार्यालय के गोदाम में आग लग जाने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here