इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 18वां मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा। मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। सूत्रों के मुताबिक, दोनों टीमों का इस सीजन यह चौथा मैच होगा। हैदराबाद को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, महज एक में जीत मिली। जबकि चेन्नई ने दो मुकाबले जीते, वहीं पिछले मैच में उसे दिल्ली से हार मिली।
मिली जानकारी के अनुसार, हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां हमेशा बल्लेबाजों को मदद मिलती रही है। इसी विकेट पर सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खिलाफ 277 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। हालांकि, आईपीएल 2023 में यहां पहली पारी को औसतन स्कोर 174 था। उम्मीद की जा रही है कि आज भी मैच हाईस्कोरिंग होगा। चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट टेबल्स में तीसरे स्थान पर है जबकि एसआरएच छठे स्थान पर है। कुल मिलाकर, दोनों टीमों ने आपस में अब तक 19 मैच खेले हैं। इसमें से चेन्नई ने 14 मैच जीते हैं जबकि एसआरएच ने सिर्फ पांच मैच जीते हैं।
एसआरएच की संभावित टीम : मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक।
सीएसके की संभावित टीम : रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, समीर रिवजी, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



