झारखंड को सौगात: ‘मोदी की गारंटी थी और आज ये पूरी हुई’, सिंदरी उर्वरक कारखाने के लोकार्पण के बाद बोले PM मोदी

0
210
झारखंड को सौगात: 'मोदी की गारंटी थी और आज ये पूरी हुई', सिंदरी उर्वरक कारखाने के लोकार्पण के बाद बोले PM मोदी
Image Source : Amar Ujala

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शु्क्रवार को झारखंड में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री ने सिंदरी में कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें देवघर-डिब्रूगढ़ ट्रेन सेवा, टाटानगर और बादामपहाड़ के बीच मेमू ट्रेन सेवा (दैनिक) और शिवपुर स्टेशन से लंबी दूरी की मालगाड़ी शामिल है। पीएम मोदी ने सिंदरी उर्वरक संयंत्र का निरीक्षण भी किया। इसके बाद उन्होंने इस संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। गोरखपुर और रामागुंडम में उर्वरक संयंत्रों के पुनरुद्धार के बाद यह देश में फिर से काम करने वाला तीसरा उर्वरक संयंत्र है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है। मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।

मीडिया में आई खबर के अनुसार, उन्होंने कहा कि भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा। बीते 10 वर्षों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार, हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) का सिंदरी उर्वरक संयंत्र को 8900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। यह यूरिया क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक कदम है। इससे पहले प्रधानमंत्री विमान से पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर से धनबाद आए।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here