DRDO ने घातक महाहथियार VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण किया

0
97

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत ने अपनी स्वदेशी मानव-पोर्टेबल वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। इन मिसाइल्स को खासतौर पर शत्रु विमानों, ड्रोन और हेलीकॉप्टरों को बहुत कम दूरी पर नष्ट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। DRDO ने बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइलों का उड़ान परीक्षण किया, जिसकी मारक क्षमता 6 किमी तक है। बता दें कि DRDO ने ओडिशा तट से दूर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर से जमीन आधारित पोर्टेबल लॉन्चर से (Very Short Range Air Defence System-VSHORADS) मिसाइलों का उड़ान परीक्षण किया। DRDO के एक अधिकारी ने इस बारे में तमाम महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

मीडिया की माने तो, अधिकारी ने बताया कि, “ये परीक्षण विभिन्न अवरोधन परिदृश्यों के तहत उच्च गति वाले मानवरहित हवाई लक्ष्यों के खिलाफ किए गए थे। सभी परीक्षण उड़ानों के दौरान, मिशन के उद्देश्यों को पूरा करते हुए, लक्ष्यों को मिसाइलों द्वारा रोका और नष्ट कर दिया गया।” VSHORADS को Research Centre Imarat (RCI) द्वारा DRDO प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से तैयार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, भारत की रक्षा प्रणाली में इस नए एयर डिफेंस सिस्टम से भारतीय सेना और मजबूत होगी। यह कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को खोजकर उन्हें बेअसर करके उनका खात्मा कर देगी। एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बधाई दी। उन्होंने इस सफलता पर कहा कि यह नई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भारत के सुरक्षाबलों को और मजबूत बनाएगा। यह हिंदुस्तान की ताकत को और बढ़ाएगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here