तेलंगाना : बीआरएस विधायक लस्या नंदिता की मौत पर CM रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

0
92

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने युवा विधायक जी.लास्या नंदिता की सड़क दुर्घटना में मौत पर दुख व्यक्त किया है। सिकंदराबाद छावनी निर्वाचन क्षेत्र की 33 वर्षीय विधायक की उस समय मृत्यु हो गई, जब उनकी कार शुक्रवार सुबह हैदराबाद के पास आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर रेलिंग से टकरा गई।

मीडिया की माने तो, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बीआरएस विधायक की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “कैंट विधायक लास्या नंदिता की असामयिक मृत्यु से मुझे गहरा सदमा लगा। नंदिता के पिता स्वर्गिया सयन्ना के साथ मेरे करीबी रिश्ते थे। पिछले साल इसी महीने में उनका निधन हो गया…यह बहुत दुखद है कि नंदिता की भी मौत हो गई,’ उसी महीने अचानक उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं… मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here