दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक किया निरीक्षण

0
76
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने राजस्व विभाग के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक किया निरीक्षण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज रोहिणी स्थित अंबेडकर भवन में राजस्व विभाग के ई-सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, टॉयलेट, लाइट व्यवस्था, तथा अन्य नागरिक सुविधाओं में कई कमियां पाई गईं। एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने साफ-सफाई, रखरखाव और नागरिक सुविधाओं में तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकारी कार्यालय जनता की सुविधा के केंद्र हैं, जहाँ नागरिकों को सम्मानजनक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोक प्रशासन में देरी, लापरवाही और भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर कर व्यवस्था में ठोस सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here