दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने डस्ट पोर्टल 2.0 को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

0
87
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने डस्ट पोर्टल 2.0 को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज धूल और प्रदूषण से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे नए डस्ट पोर्टल 2.0 को लेकर दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह पोर्टल आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस – एआई आधारित मॉनिटरिंग, रियल-टाइम ट्रैकिंग, ऑटोमेटेड ऑडिट, अलर्ट सिस्टम और कैमरा-सेंसर डेटा के जरिए बताएगा कि किन साइट पर नियमों का पालन हो रहा है तथा कहाँ लापरवाही हो रही है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट के माध्यम से समय रहते कार्रवाई करना आसान होगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से हर साइट की सातों दिन 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग होगी, जिससे लापरवाही करने वालों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद सिर्फ़ डेटा इकट्ठा करना नहीं, बल्कि धूल और प्रदूषण को रोकने की जवाबदेही तय करना है ।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here