दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत की खबर

0
85
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग, 21 लोगों की मौत की खबर

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्‍त अनंत मित्तल ने बताया कि आठ दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस, दमकल सेवाओं और अन्य आपातकालीन कर्मियों के समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक लोगों को बचाया गया और उन्हें चिकित्सा उपचार के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्‍होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और गृह मंत्री अमित शाह ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति ने सोशल म‍ीडिया पोस्‍ट में कहा कि यह घटना बहुत दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उपराष्ट्रपति ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस दु:ख की घड़ी में शक्ति और साहस प्रदान करने की भी कामना की। इसी बीच, गृह मंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गृह मंत्री अमित शाह ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवारों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आग की घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में सुश्री गुप्ता ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली अग्निशमन सेवा, दिल्ली पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एम्बुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों के दल बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि त्वरित कार्रवाई से प्रभावित परिसरों से कई लोगों को बचाने और सुरक्षित निकालने में मदद मिली। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और प्रभावित परिवारों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here