मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंग्लैंड की महिला टीम ने तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में भारत को 6 विकेट से हराया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली। टॉन्टन में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के नाबाद 56 रन की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 180 रन बनाए।पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर्स शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना जल्दी आउट हो गई थीं। हालांकि पावरप्ले तक भारत ने 2 विकेट पर 57 रन बना लिए थे। यास्तिका भाटिया (32 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (29 रन) ने पारी संभाली। 7वें ओवर में 60 रन पर 3 विकेट गिरने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर क्रीज पर आईं। उन्होंने जेमिमा के साथ 40 और दीप्ति शर्मा (32 रन) के साथ 67 रन की साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 38 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। यह उनके टी20 करियर का 17वां अर्धशतक और इंग्लैंड के खिलाफ पहली टी20 फिफ्टी है। आखिरी ओवरों में दीप्ति का विकेट गिरने से रन गति धीमी हुई और भारत 180 रन तक पहुंच सका।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। प्लेइंग-11 में लौटीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने डैनी व्याट-हॉज को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद सोफिया डंकली (16 रन) और एमी जोन्स भी जल्दी आउट हो गईं। इंग्लैंड ने 38 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद कैपसे और नाइट ने मैच पलट दिया। एलिस कैपसे और कप्तान हीथर नाइट ने पारी संभाली। कैपसे ने 27 गेंदों में फिफ्टी पूरी की और 43 गेंदों में 82 रन बनाए। उनकी पारी में अरुंधति रेड्डी के एक ओवर में 15 रन और एन श्री चरणी के ओवर में 4, 6, 6 शामिल थे। दूसरी ओर हीथर नाइट ने 42 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 76 गेंदों में 137 रन की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। टी-20 इंटरनेशनल में यह इंग्लैंड का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



