दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने 1,03,700 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट किया प्रस्तुत

0
82
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने 1,03,700 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट किया प्रस्तुत

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्‍ली का वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एक लाख तीन हजार सात सौ करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। बजट सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय देश में तीसरी सबसे अधिक है। उन्होंने बताया कि कुल बजट का 70 दशमलव तीन प्रतिशत राजस्व व्यय के लिए और 29 दशमलव सात प्रतिशत पूंजीगत व्यय के लिए आवंटित किया गया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली सरकार ने पर्यावरण सुधार के लिए पूरे बजट का 21 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हरित बजट के रूप में आवंटित किया है। सरकार ने बताया कि शहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 300 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि इस साल सरकार ने अग्निशमन विभाग का बजट पांच सौ 30 करोड़ रुपये से बढ़ाकर छह सौ 74 करोड़ रुपये करने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए दिल्ली सरकार दो सौ दो करोड़ रुपये आवंटित करेगी। सीएम रेखा गुप्‍ता ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में 50 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए दो सौ 25 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। इस वर्ष के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। इस क्षेत्र के लिए 12 हजार छह सौ 45 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, शिक्षा क्षेत्र के लिए सरकार ने 19 हजार एक सौ 48 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसमें नए विद्यालयों के लिए 200 करोड़ रुपये और स्कूलों में मौजूदा सुविधाओं के विस्तार के लिए 275 करोड़ रुपये शामिल हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here