निर्वाचन आयोग की 5 मतदान राज्यों व 12 सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

0
81
निर्वाचन आयोग की 5 मतदान राज्यों व 12 सीमावर्ती राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निर्वाचन आयोग ने आज  मतदान वाले पांच राज्यों और उनके  सीमावर्ती बारह राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, मुख्य चुनाव अधिकारियों, पुलिस महानिदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव तैयारियों का आकलन करने, समन्वय बढ़ाने और हिंसा, धमकी तथा प्रलोभन से मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने के लिए स्थिति की  समीक्षा  की गई। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ-साथ उन छह राज्यों में चुनाव तैयारियों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, जहां उपचुनाव होने हैं। बैठक के दौरान, मतदान वाले राज्यों ने आयोग को अपनी समग्र तैयारियों, कानून व्यवस्था संबंधी मुद्दों और व्यय प्रवर्तन के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियों और पड़ोसी राज्यों के साथ किसी भी चिंता या लंबित मुद्दों के बारे में जानकारी दी। सीमावर्ती जिलों और मतदान वाले राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीमाएं सील करने पर विशेष ध्यान दिया गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस संबंध में, पड़ोसी सीमावर्ती राज्यों को निर्देश दिया गया कि वे मतदान  वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रलोभन मुक्त और हिंसा मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने में सहायता के लिए हर संभव कदम उठाएं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड, प्रवर्तन निदेशालय, भारतीय तटरक्षक बल और असम राइफल्स सहित अन्य एजेंसियों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया कि वे अंतरराज्यीय चौकियों पर कड़ी निगरानी रखें और मतदान करने वाले राज्यों और इन राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों से सटे क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाएं। इसके अतिरिक्त, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, आयकर विभाग, केंद्रीय वस्तु तथा सेवा कर और राजस्व खुफिया निदेशालय सहित केंद्रीय एजेंसियों को भी चुनाव से पहले प्रयासों को तेज करने का निर्देश दिया गया है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here