मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को दीपस्तंभ फाउंडेशन द्वारा आयोजित यशोत्सव में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े और भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम गुप्ता ने कहा कि इन विद्यार्थियों की सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि साहस, संकल्प और आत्मविश्वास की प्रेरक गाथा है। उन्होंने कहा ऐसे युवा ही विकसित भारत के सशक्त आधार हैं। सीएम गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही सीएम गुप्ता ने कहा, “दीपस्तंभ फाउंडेशन की पूरी टीम को समाज के वंचित वर्गों के जीवन में आशा, अवसर और आत्मविश्वास का दीप प्रज्वलित करने के लिए साधुवाद।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



