मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हुगली जिले के तारकेश्वर में आयोजित ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18,880 करोड़ रुपये जारी किए, जिससे देश भर के 9 करोड़ 44 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ राज्य दिवस के भव्य कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने रेलवे, कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और पशुपालन के क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का शुभारम्भ, लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने बंगाल के विकास के लिए तीव्र गति से काम शुरू कर दिया है और उन्होंने उम्मीद जताई कि यह ऐतिहासिक ‘पश्चिमबंग दिवस’ पश्चिम बंगाल के विकास को प्रेरित करेगा।
News Source : Social Media
Image Source : X @narendramodi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



