मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में ज्ञानी एआई द्वारा विकसित ‘ज्ञानी अर्थ’ को लॉन्च किया। इसमें ‘इवोन 3.3’ (एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल) और ‘प्लेक्सस’ (एक ऐसा प्लेटफॉर्म जो एआई इंटेलिजेंस को वास्तविक दुनिया के कामों और संस्थानों से जोड़ता है) शामिल हैं। उपराष्ट्रपति ने इस लॉन्च के लिए ज्ञानी एआई के सीईओ गणेश गोपालन और सह-संस्थापक व सीटीओ अनंत नागराज को बधाई दी और उम्मीद जताई कि यह पहल एक मजबूत, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में भारत की तेजी से हो रही प्रगति पर जोर दिया और कहा कि ‘इंडियाएआई मिशन’ और ‘एआई के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ जैसी पहल देश में बदलाव ला रही हैं।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



