मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा की सबसे बड़ी कमी को दूर करेगी। कोलकाता में कल नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की जीत संगठन के विस्तार या विचारधारा की पुष्टि के लिए नहीं है, बल्कि देश सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि असम, त्रिपुरा और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार होने से सीमाएं मजबूत और सुरक्षित बनेंगी। साथ ही राज्य में घुसपैठ और गो-तस्करी रोकने की भी बात कही। गृह मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से “सोनार बांग्ला” बनाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को “तुष्टिकरण की राजनीति” को नकारने और टीएमसी के 15 साल के शासन को समाप्त करने के लिए धन्यवाद दिया।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



