मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के कराची में हिंसक झड़पों में दस लोग मारे गये हैं। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर लोगा शिया समुदाय के हैं। वे अमेरिका-इज़राइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खमनेई के मारे जाने की खबरों के बाद प्रदर्शन कर रहे थे। अधिकारियों ने अब स्थिति नियंत्रण में बताई है। इस क्षेत्र में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



