कल नई दिल्‍ली में पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी करेंगे वार्ता

0
114
कल नई दिल्‍ली में पीएम मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी करेंगे वार्ता

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी कल नई दिल्‍ली में हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधित मंडल स्‍तर की वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी के विभिन्‍न क्षेत्रों में अ‍ब तक हुई प्रगति की भी समीक्षा करेंगे। वे व्‍यापार और निवेश, ऊर्जा, दुर्लभ खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार तथा जनसंपर्क सहित महत्‍वपूर्ण क्षेत्रों में जारी सहयोग की भी समीक्षा करेंगे। दोनों नेता क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी विचार-विमर्श करेंगे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के पीएम मार्क कार्नी भारत-कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फोरम की बैठक में भी शामिल होंगे। मीडिया सूत्रों के अनुसार, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी की यह यात्रा भारत-कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को सामान्‍य करने की दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। दोनों प्रधानमंत्रियों ने पहले एक रचनात्मक और संतुलित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की थी, जो एक-दूसरे की चिंताओं और संवेदनशीलता के प्रति पारस्परिक सम्मान, मजबूत जन-संबंधों और बढ़ती आर्थिक गतिविधियों पर आधारित होगी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here