मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बातचीत की। उन्होंने अमीरात पर ईरान के हमलों की कड़ी निंदा की और हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में अमीरात के साथ है। उन्होंने अमीरात में भारतीय समुदाय की सुरक्षा के लिए शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का आभार भी प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने के प्रयासों, शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



