मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका के टेक्सास प्रांत के आस्टिन शहर में एक बीयर गार्डन में गोलीबारी में बंदूकधारी समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात स्थानीय समयानुसार लगभग 1:59 बजे वेस्ट 6 स्ट्रीट स्थित बुफोर्ड बैकयार्ड बियर गार्डन में हुई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि हमलावर ने राइफल और हैंडगन से गोलीबारी की। सूचना मिलने पर पुलिस ने संदिग्ध को मौके पर ही मार गिराया। दो नागरिकों और गनमैन की मौत की पुष्टि की गई है। 14 घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई गई है। गोलीबारी का कारण स्पष्ट नहीं है। एफबीआई जाइंट टेररिज्म टास्क फोर्स ने भी जांच शुरू कर दी है। पीड़ितों की पहचान नहीं बताई गई है। आस्टिन, जिसे अक्सर सिलिकान हिल्स के रूप में जाना जाता है, उसमें बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी समुदाय के लोग रहते है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



