मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल से रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकभवन में सौजन्य भेंट की। राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परस्पर पुष्प-गुच्छ भेंट किया। होली पर्व की शुभकामनाओं का आदान -प्रदान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी दी और औपचारिक चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई और राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी मौजूद थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



