पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दिलीप गावित को गोल्ड और बासिल को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दीं

0
75
पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में दिलीप गावित को गोल्ड और बासिल को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दीं

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पैरा एथलेटिक्‍स के पुरुषों की 100 मीटर टी-47 स्‍पर्धा में दिलीप गावित को गोल्ड और बासिल को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई दीं है। पीएम मोदी ने दिलीप गावित को गोल्ड मैडल जीतने पर बधाई देते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिलीप महादु गावित का शानदार प्रदर्शन! पुरुषों की 100 मीटर T47 स्पर्धा में बेहतरीन टाइमिंग के साथ गोल्ड मेडल जीतने, नया गेम्स रिकॉर्ड बनाने और अपना ‘सीजन बेस्ट’ प्रदर्शन करने पर उन्हें बधाई। उनकी रफ्तार, दृढ़ संकल्प और लगन ने हमारे देश का मान बढ़ाया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं!”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, साथ ही पीएम मोदी ने बासिल को सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई देते हुए एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनाकथ को शानदार सिल्वर मेडल! क्या जबरदस्त स्प्रिंट और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन रहा! इस सफलता और सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता उनकी कड़ी मेहनत और फोकस को दर्शाती है। उम्मीद है कि वे भविष्य में नई ऊंचाइयां हासिल करते रहेंगे।”

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here