मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुरहानपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की

0
65
मप्र : सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुरहानपुर में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बुरहानपुर में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने सिंगल क्लिक के माध्यम से प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 8 हजार से अधिक केला उत्पादक किसानों के खातों में 107.72 करोड़ रूपए की राहत राशि का अंतरण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मई-जून में मौसम की मार ने केले की फसल को नुकसान पहुंचाया था। बुरहानपुर, नेपानगर और खकनार तहसीलों के 188 गांवों के किसानों की केले की फसल प्रभावित हुई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश सरकार ‘किसान कल्याण वर्ष 2026’ में किसानों की समृद्धि, सम्मान और कल्याण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से पूरा कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here