पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

0
99
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, पीएम मोदी ने दी बधाई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का विमेंस सिंगल्स खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 19 जुलाई (रविवार) को खेले गए फाइनल में सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को सीधे गेमों में 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला। इस जीत के साथ सिंधु जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले किसी भी वर्ग में कोई भारतीय खिताब नहीं जीत पाया था, और पहली बार किसी भारतीय ने यहां फाइनल तक पहुंचकर खिताब भी जीता। यह जीत सिंधु के लिए कई मायनों में विशेष है। उन्होंने 19 महीने के बाद BWF वर्ल्ड टूर पर फिर से खिताब अपने नाम किया (उनका पिछला खिताब दिसंबर 2024 के सैयद मोदी इंटरनेशनल में था), और यह उनके करियर का पहला BWF सुपर 750 सीरीज खिताब भी है। 2019 में विश्व चैम्पियन बनने के बाद यह उनका पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब माना जा रहा है, और लंबे समय से फिटनेस व फॉर्म की चुनौतियों से जूझ रही सिंधु ने इस प्रदर्शन से दमदार वापसी का संकेत दे दिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीवी सिंधु को जापान ओपन का खिताब जीतने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “भारतीय बैडमिंटन के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि! जापान ओपन 2026 में जीत हासिल करने पर पीवी सिंधु को बधाई। पूरे टूर्नामेंट के दौरान उनका दृढ़ संकल्प और बेहतरीन कौशल देखने को मिला। यह उपलब्धि इसलिए और भी खास है क्योंकि वह यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। यह देश भर के अनगिनत युवा खिलाड़ियों को खेलने और शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।”

News Source : Social Media

Image Source : X @BAI_Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here