हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने टीआईई चंडीगढ़ द्वारा आयोजित चंडीगढ़ लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं 23वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया

0
97
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुक्खू ने टीआईई चंडीगढ़ द्वारा आयोजित चंडीगढ़ लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं 23वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज द इंडस एंटरप्रेन्योर्स (टीआईई) चंडीगढ़ द्वारा आयोजित चंडीगढ़ लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं 23वीं वार्षिक आम बैठक को संबोधित किया। इस दौरान सीएम सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में निवेश, औद्योगिक विकास, स्वच्छ ऊर्जा तथा आईटी अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हिमाचल प्रदेश निवेश की दृष्टि से देश के सर्वोत्तम गंतव्यों में से एक है। राज्य सरकार निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करती है तथा हर संभव सुविधा और सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम सुक्खू ने कहा कि चौबीसों घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति ला रही है, जिसके तहत बिजली की दरें कम रखी जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में तीव्र गति से अग्रसर है। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेशभर में बायोचार संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं तथा किन्नौर जिले में जियोथर्मल ऊर्जा परियोजना स्थापित की जा चुकी है। सीएम सुक्खू ने बताया कि पंजाब को बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तीन वर्षों का पावर परचेज एग्रीमेंट किया जा रहा है। यह समझौता पंजाब के साथ हमारे संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। उन्होंने आगे बताया कि राज्य सरकार डेटा स्टोरेज अवसंरचना विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसके साथ ही सोलन जिला के कंडाघाट में आईटी पार्क विकसित किया जा रहा है।

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here