मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फिनटेक कंपनियों के साथ बैठक करेंगी जिसमें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के डिप्टी गवर्नर भी शामिल होंगे। फिनटेक सेक्टर में चल रहे रेगुलेटरी मुद्दों को लेकर आज कई कंपनियां वित्त मंत्री के साथ इस बैठक में शामिल होंगी। अमेजन पे, जेरोधा, लैंडिंग कार्ट, पाइन लैब्स और क्रेड जैसी कई जानी-मानी कंपनियों के साथ वित्त मंत्री चर्चा करेंगी और सेक्टर में चल रहे कंप्लाइंस के मुद्दों के साथ-साथ इस क्षेत्र में क्या इनोवोटिव कदम लिए जा सकते हैं, इस पर विचार किया जाएगा।
मीडिया सूत्रों के अनुसार, निजी प्रतियोगियों के अलावा देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया कंपनी (NPCI) के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। सूत्रों का कहना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस मीटिंग में नियामकों और कंपनियों के बीच एक संतुलन बनाने का प्रयास करेंगी। इस मीटिंग के जरिए फिनटेक क्षेत्र में नियमों का अनुपालन और इनोवेशन को बढ़ावा, दोनों काम साथ में संभव हो सकें-इस दिशा में सहमति और चर्चा करने की कोशिश होगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



