सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के इंदौर और उज्जैन समेत कई रेलवे स्टेशनों का शिलान्यास, पुनर्विकास और लोकार्पण किया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीहोर में उपस्थित रहकर वर्चुअली शामिल हुए।
मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 544 रेलवे स्टेशन पुनर्विकास के लिए चुने गए हैं, इसमें मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी शामिल किया है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इृसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। ये शिलान्यास पीएम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कर रहे है।
पीएम मोदी ने कहा कि, आज रेलवे से जुड़ी दो हजार से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून महीने से होने वाली है। लेकिन अभी से जिस स्केल और स्पीड से काम होना शुरू हो गया है, वो सबको हैरत में डालने वाला है। “आज 27 राज्यों के करीब 300 से अधिक जिलों में 550 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प का शिलान्यास हुआ है।आज यूपी के गोमती नगर के जिस रेलवे स्टेशन का लोकार्पण हुआ है, वो वाकई कमाल का दिखता है। इसके अलावा आज 1,500 से ज्यादा रोड, ओवरब्रिज, अंडरपास जैसी परियोजनाएं भी इसमें शामिल हैं, 40 हजार करोड़ की ये परियोजनाएं एक साथ जमीन पर उतर रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और पूरे करने के लिए दिनरात एक कर देते हैं। यही संकल्प इस विकसित भारत, विकसित रेलवे कार्यक्रम में दिख रहा है। पीएम ने आगे कहा कि देश में तेजी से काम हो रहा है। आज एक साथ रेलवे से जुड़ी दो हजार से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून से शुरू होने वाली है। अभी से जिस स्पीड से काम हो रहा है। वो सबको हैरत में डालने वाला है।
पीएम ने कहा कि आपका सपना, आपकी मेहनत और मोदी का संकल्प विकसित भारत की गारंटी है। वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेन के बारे में किसी सरकार ने नहीं सोचा। इसकी कल्पना एक दशक तक पहले मुश्किल थी। एक दशक पहले तक ट्रेन में स्वच्छता स्टेशन पर सफाई बड़ी बात मानी जाती थी। आज ये सब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं। मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सेवाएं सिर्फ पैसे वालों खाते में है। आज रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधा गरीब लाभ ले सकता है। उन्होंने कहा कि दशकों तक रेलवे को स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा। आज रेलवे इज ऑफ ट्रैवलिंग का हिस्सा बन गई है। आज रेलवे बड़े परिवर्तन के दौर से गुजर रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन बिछाने की गति दोगुनी हो गई। आज ऐसी जगहों पर रेल पहुंच रही है। जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की। जैसे बैंक में जमा पैसे पर ब्याज मिलता है वैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगी पाई से रोजगार के साधन बनते हैं। हमारी रेल छोटे किसानों को बढ़ावा देने वाली है। इसके लिए स्टेशनों पर विशेष दुकानें बनाई गई हैं। रेल की गति बढ़ेगी और उत्पादन तेजी से मार्केट पहुंचेंगे और उद्योगों की लागत कम होगी। आज पूरी दुनिया में भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा है। इसका कारण आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



