पिछले काफी समय से फिल्म ‘द क्रू’ चर्चा में है और हो भी क्यों न, इसके जरिए करीना कपूर, कृति सैनन और तब्बू की तिकड़ी पहली बार जो पर्दे पर आ रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार दर्शकों के बीच सुर्खियों में है। पिछले दिनों इसकी रिलीज तारीख सामने आई थी और कल इससे अभिनेत्रियों का लुक भी सामने आ गया है, जिसके बाद बेशक इसकी रिलीज को लेकर लोगों का उत्साह बढ़ने वाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक, वहीं करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जैसी हसीनाओं से सजी फिल्म ‘द क्रू’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है, जिसमें तीनों अभिनेत्रियां अपने दमदार किरदार और शानदार अभिनय से दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचाती नजर आ रही हैं। चंद मिनट पहले रिलीज हुए इस टीजर का व्यू तेजी से आगे बढ़ रहा है।
बता दें कि, इस फिल्म का निर्देशन राजेश कृष्णन कर रहे हैं, वहीं ‘क्रू’ का निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर किया है। इससे पहले दोनों ने साथ में ‘वीरे दी वेडिंग’ जैसी हिट फिल्म दी थी। ‘क्रू’ का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। फिल्म के टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। ‘क्रू’ 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



