मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा में शनिवार को सड़क हादसे में एक किशोरी की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-20 बख्तियारपुर-रजौली फोरलेन पर बाजार समिति के पास का है। बताया जा रहा है कि एनएच-20 पर बाजार समिति के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



