मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज जन्मदिन है। वह 73 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर बधाई का भी सिलसिला शुरू हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं की ओर से बधाई के संदेश दिए जा रहे हैं।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम नीतीश कुमार के लिए लिखा है, “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।” वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”
Best wishes to Bihar CM Shri @NitishKumar Ji on his birthday. Praying for his long and healthy life in service of the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2024
वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा- “बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।”
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें।
— Amit Shah (@AmitShah) March 1, 2024
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- “बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।”
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई!
माता जानकी से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की प्रार्थना है।@NitishKumar
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 1, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



