बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स अपने भारत दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भारत के टीकाकरण अभियान की जमकर तारीफ की। बिल गेट्स ने कहा कि भारत टीकों के मामले में विश्व में अग्रणी है और देश में कई नए टीकों के लिए भी निवेश किया जा रहा है।
मीडिया की माने तो, इस मुलाकात के बाद बिल गेट्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर लिखा, ‘प्रधानमंत्री मोदी से मिलना हमेशा प्रेरणादायक होता है। उनके साथ चर्चा करने के लिए बहुत कुछ था। हमने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), वुमन-लेड डेवलपमेंट, DPI (इनकम), एग्रीकल्चर, हेल्थ और क्लाइमेट एडॉप्टेशन में इनोवेशन और ‘दुनिया भारत से क्या सीख सकती है’ पर चर्चा की।
It is always inspiring to meet with @narendramodi and there was a lot to discuss. We talked about AI for public good; DPI; women-led development; innovation in agriculture, health, and climate adaptation; and how we can take lessons from India to the world. @PMOIndia pic.twitter.com/Y3REO67gxP
— Bill Gates (@BillGates) February 29, 2024
वहीं इससे पहले बिल गेट्स ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की थी। मीटिंग के बाद बिल गेट्स ने X पर लिखा, ‘मुझे भारत की जी-20 प्रेसीडेंसी, महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण पर बात करके काफी अच्छा लगा। उन्होंने कहा, भारत नॉलेज और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए क्रॉस-कंट्री सहयोग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बिल गेट्स ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से भी मुलाकात की थी। मंडाविया ने बताया कि गेट्स ने भारत के स्वदेशी मोबाइल अस्पताल ‘BHISHM क्यूब इनिशिएटिव को भी देखा और उसकी सराहना की। बिल गेट्स मंगलवार रात को ओडिशा पहुंचे थे। इस दौरे पर उन्होंने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और ओडिशा सरकार के अधिकारियों के साथ मुलाकात की थी।

बता दें कि, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के 7वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के मुताबिक इनकी नेटवर्थ 128.1 बिलियन डॉलर करीब 10.61 लाख करोड़ रुपए है। बिल गेट्स ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की थी। कंपनी में वे 2000 तक CEO के पद पर रहे थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



