मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार में आज 2027 जनगणना का पहला चरण घर सूचीकरण एवं आवास गणना के साथ शुरू हो गया। 15 दिवसीय स्व-गणना नोटिस अवधि 1 मई को समाप्त होने के बाद यह अभियान आरंभ हुआ। गृह मंत्रालय के अनुसार, घर सूचीकरण प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी। प्रशिक्षित गणक घर-घर जाकर आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।
आप को बता दे, राज्य में स्व-गणना प्रक्रिया कल समाप्त हो चुकी है तथा स्वयं प्रक्रिया पूरी न कर पाने वाले नागरिकों का विवरण अब गणकों द्वारा घर जाकर दर्ज किया जाएगा। जनगणना का दूसरा चरण अगले वर्ष फरवरी में होगा जिसमें आयु, लिंग, व्यवसाय, साक्षरता, जाति एवं अन्य सामाजिक-आर्थिक सूचकांकों का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा। यह जनगणना नीति योजना एवं विकास पहलों हेतु व्यापक आंकड़े प्रदान करेगी।
Image source: गृह मंत्रालय
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



