मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में ग्रीन बिल्डिंग तकनीक एवं इंडियन बिल्डिंग कांग्रेस की 113वीं गवर्निंग काउंसिल मीटिंग व अखिल भारतीय सेमिनार का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने उनका स्वागत किया। सीएम ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रकृति के साथ सामंजस्य से आर्थिक समृद्धि व मानवीय अस्तित्व मजबूत होगा।
आप को बता दे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश प्राचीन ज्ञान व आधुनिक विज्ञान के समन्वय से प्रकृति अनुकूल अधोसंरचना विकसित कर रहा है। राज्य में ग्रीन बिल्डिंग को बढ़ावा देते हुए सौर ऊर्जा, ग्रीन अर्बन प्लानिंग व जल संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने “लोक निर्माण से लोक कल्याण” पुस्तक का विमोचन किया तथा देशभर से आए विशेषज्ञों, इंजीनियरों व प्रतिनिधियों ने विकास के नए आयामों पर चर्चा की।
Image source: जनसम्पर्क मध्यप्रदेश
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



