मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत और म्यांमा ने मंगलवार को नई दिल्ली में मादक पदार्थों पर नियंत्रण में सहयोग के लिए आठवीं द्विपक्षीय बैठक आयोजित की। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के महानिदेशक अनुराग गर्ग ने किया, जबकि म्यांमा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केंद्रीय मादक द्रव्य नियंत्रण समिति के संयुक्त सचिव थान्ट ल्विन माउंग ने किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनसीबी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्र में विकसित हो रहे मादक पदार्थों की तस्करी के परिदृश्य की समीक्षा की और खुफिया जानकारी साझा करने, समन्वित अभियानों, डार्कनेट के माध्यम से तस्करी और अवैध अफीम की खेती में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। विचार-विमर्श में दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी और सुनियोजित अपराध के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



