भारत ने वायु से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल रुद्रम-टू का किया सफल परीक्षण

0
96
भारत ने वायु से सतह पर मार करने वाली स्वदेशी मिसाइल रुद्रम-टू का किया सफल परीक्षण

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा वायुसेना ने स्‍वदेश निर्मित हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम रुद्रम-टू मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। ये परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में किए गए। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि परीक्षण के दौरान मिसाइले सटीकता के साथ अपने निर्धारित लक्ष्‍य तक पहुंची।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि के लिए डीआरडीओ, भारतीय वायुसेना, रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, विकास और उत्पादन भागीदारों तथा संबंधित उद्योग हितधारकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सफल परीक्षण स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकियों की बढ़ती परिपक्वता को प्रदर्शित करते हैं और उन्नत हथियार प्रणालियों में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here