मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में जन एवं वन सुरक्षा के लिए एआई आधारित अभिनव ‘पेंच एडवांस वार्निंग सिस्टम’ (पीएडब्ल्यूएस) को लॉन्च किया। साथ ही इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने वन संरक्षण कार्यों के लिए उपलब्ध कराए गए नवीन वाहनों को हरी झंडी दिखाई।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि कार्यक्रम में वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास एवं मोहन नागर का सम्मान किया और वन सुरक्षा, ईको विकास एवं ग्राम वन समितियों तथा वन कर्मियों को पुरस्कृत किया। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम डॉ. मोहन यादव ने आगे बताया कि ‘टाइगर स्टेट’ मध्यप्रदेश में बाघों सहित अन्य वन्यजीवों के संरक्षण के सतत प्रयासों से बाघों का कुनबा निरंतर बढ़ रहा है। अगले वर्ष होने वाली गणना में बाघों की संख्या 1000 से अधिक होने की संभावना है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



