हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित ‘ग्रुप-D के नवचयनित कर्मचारियों के लिए परिचयात्मक कार्यक्रम’ में हुए शामिल

0
75
हरियाणा : सीएम नायब सिंह सैनी पंचकूला में आयोजित 'ग्रुप-D के नवचयनित कर्मचारियों के लिए परिचयात्मक कार्यक्रम' में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पंचकूला में आयोजित ‘ग्रुप-D के नवचयनित कर्मचारियों के लिए परिचयात्मक कार्यक्रम’ में शामिल हुए। सीएम नायब सिंह सैनी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पंचकूला में हजारों युवा साथियों के बीच आकर मन अत्यंत भावविभोर हो गया। हरियाणा के हजारों परिवारों की आंखों में साकार हुए सपनों की स्पष्ट झलक दिखाई दी। इन चेहरों पर दिख रही खुशी केवल नौकरी मिलने की खुशी नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों के साकार होने का प्रतीक है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आज जिन 3,586 नौजवान साथियों ने सरकारी सेवा में कदम रखा है, उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही उन सभी माता-पिता को भी नमन, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने बच्चों का हौसला बनाए रखा और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। हमारा संकल्प है कि हर युवा को उसकी योग्यता, मेहनत और प्रतिभा के आधार पर अवसर मिले। पारदर्शी भर्ती व्यवस्था केवल रोजगार देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और जनविश्वास की मजबूत नींव है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here